सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। इन्हीं सेहतमंद सब्जियों में केल की सब्जी भी शामिल है, जो एक हरी पत्तेदार सब्जी है।
केल में एंटीऑक्सीडेंट डार्क पिगमेंट जेक्सैन्थिन और ल्यूटिन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को भी कम करती है।
इसके अलावा केल को डायबिटीज के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि केल की सब्जी खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
अगर आप बढ़ते वजन की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में केल को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें कम कैलोरी और उच्च पानी की मात्रा पाई जाती है जो वजन कम करने में मदद कर सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए केल खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं।
केल विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स है। इसमें घुलनशील एंटीऑक्सीडेंट है। केल के सेवन से इम्यून सिस्टम को बूस्ट किया जा सकता है।
हृदय को स्वस्थ रखना है तो केल को अपने आहार में शामिल कर लीजिए। ये ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है बल्कि ये आपके दिल को स्वस्थ रखने का काम कर सकता है।
आंखों के लिए भी केल का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि ये विटामिन ए से समृद्ध है। ये दृष्टि में सुधार करने के मदद कर सकता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com