जीवन को सफल बनाने के लिए वास्तु टिप्स से जुड़े नियमों को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। यही जीवन की दिशा और दशा को तय करते हैं। आपको भी इन नियमों को फॉलो करना चाहिए।
जो जातक वास्तु टिप्स से जुड़े नियमों को फॉलो नहीं करते हैं, तो इससे उनके जीवन में अंधकार छा सकता है। उनकी तरक्की रुक सकती है। गृह क्लेश जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
आज हम आपको वास्तु टिप्स से जुड़े नियम के मुताबिक बताएंगे कि अगर आप दक्षिण दिशा में सोते हैं, तो इससे आपके जीवन में क्या चमत्कार हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अगर जातक दक्षिण दिशा में सिर करके सोते हैं, तो इससे उनके मन को शांति मिल सकती है और मन को शांति मिलने से आपकी काफी अच्छी नींद आ सकती है।
जिन लोगों को हर छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है। उन लोगों को वास्तु टिप्स के नियम के मुताबिक दक्षिण दिशा में सोना चाहिए। इससे उन्हें स्ट्रेस से निजात मिल सकती है।
दक्षिण दिशा के अलावा पूर्व दिशा में सिर करके सोना भी काफी शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम दिशा की ओर सिर करके सोना उत्तम नहीं माना गया है। इससे व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना पड़ सकता है।
सोने से पहले आपको ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।। मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपके बिगड़े काम बन सकते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com