1 महीने रस्सी कूदने से क्या होता है?


By Farhan Khan04, Apr 2025 04:53 PMjagran.com

रस्सी कूदने के फायदे

आप सभी ने बचपन में रस्सी कूदने वाला गेम तो खेल ही होगा, लेकिन शायद आप इससे होने वाले फायदों के बारे में शायद ही जानते होंगे। आइए जानते हैं कि 1 महीने तक रस्सी कूदने से क्या फायदे मिलते हैं?

होगा वेट लॉस

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप 1 महीने तक रस्सी कूदते हैं, तो इससे उनका वेट लॉस हो सकता है क्योंकि रस्सी कूदने से कैलोरी बर्न होती है।

हार्ट रहेगा सेहतमंद

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि 1 महीने तक रस्सी कूदने से हार्ट लंबे समय तक हेल्दी रहता है। आपको भी रोज रस्सी कूदनी चाहिए।

मसल्स होगी मजबूत

जो लोग अपनी मसल्स को मजबूत बनाना चाहते हैं, उन्हें रोजाना रस्सी कूदनी चाहिए। इससे उन्हें कुछ ही हफ्तों के अंदर-अंदर फर्क नजर आ जाएगा।

हड्डियां के लिए है जरूरी

1 महीने तक रस्सी कूदने से हड्डियों से आने वाली कट-कट की आवाज का खात्मा किया जा सकता है। इससे हड्डियां लोहे-सी मजबूत हो जाती है।

बैलेंस रहता है शरीर

अक्सर देखने में आता है कि शरीर का बैलेंस बिगड़ने से चोट लगने का खतरा निरंतर बना रहता है। ऐसे में रस्सी कूदने से शरीर का बैलेंस अच्छा बना रहता है।

स्ट्रेस से राहत

जिन लोगों को हर छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है, उनके लिए रस्सी कूदना बेहद फायदेमंद होता है। इससे आपका मूड एकदम फ्रेश हो जाएगा।

पैरों की मांसपेशियां होंगी स्ट्रांग

पैरों की मांसपेशियां स्ट्रांग बनाने के लिए 1 महीने तक रोजाना रस्सी कूदना चाहिए। इससे शरीर के अन्य हिस्सों का दर्द भी गायब हो सकता है।

1 महीने तक रस्सी कूदने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com