बेडरूम में पूर्वजों की तस्वीर लगाने से क्या होता है?


By Farhan Khan02, Jan 2026 05:51 PMjagran.com

हिंदू धर्म में निहित नियम

हिंदू धर्म में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। अगर आप इन नियमों को फॉलो करते हैं, तो इससे आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि आ सकती है।

बेडरूम में पूर्वजों की तस्वीर लगाना

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप बेडरूम में पूर्वजों की तस्वीर लगाते हैं, तो इससे आपके जीवन पर कैसा असर पड़ सकता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

गृह क्लेश होने का खतरा

आपको कभी भी पितरों की तस्वीर बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपके घर में क्लेश हो सकता है। परिवार की तरक्की रुक सकती है।

किचन में पितरों की तस्वीर न लगाएं

हालांकि, आपको पितरों की तस्वीर किचन में भी नहीं लगानी चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा नाराज़ हो सकती है और आपके घर में अन्न की कमी हो सकती है। परिवार पर अनहोनी भी आ सकती है।

ब्रह्मस्थान में पूर्वजों की तस्वीर न लगाएं

आपको कभी भी घर के बीचों-बीच यानी ब्रह्मस्थान पर कभी भी पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इसे पूर्वजों का अपमान माना जाता है। इससे आप जीवन में कभी सुखी नहीं रह पाएंगे।

हवा में तस्वीर न लटकाएं

पूर्वजों की तस्वीर को कभी भी हवा में लटकते हुए या झूलते हुए नहीं रखना चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है और सकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है।

दक्षिण दिशा में पितरों की तस्वीर लगाएं

अगर आप पितरों की तस्वीर लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए दक्षिण दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है क्योंकि यह दिशा यम और पितरों की दिशा है। इससे आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है।

नेगेटिव भाव न रखें

हालांकि, दक्षिण दिशा में पितरों की तस्वीर लगाते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए। इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com