अधिकतर घरों में सफाई के लिए पोंछा तो लगाया ही जाता है। पोंछा लगाने से घर साफ तो रहता ही है, साथ ही पॉजिटिविटी का संचार होता है।
लोगों को जीवन में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग चाहकर भी इन परेशानियों से छुटकारा नहीं पा सकते हैं। इसकी वजह कुछ ज्योतिष कारण हो सकते हैं।
ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर में पोंछा लगाते समय कुछ ज्योतिष टिप्स अपना सकते हैं।
घर में पोंछा लगाते समय एक चुटकी नमक मिलाकर पोंछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है।
पानी में नमक डालकर पोंछा लगाने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही धन संबंधी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।
इसके अलावा पानी में हल्दी मिलाकर भी पोंछा लगाया जाता है। यह उपाय करने से कुंडली में ग्रह दोष शांत होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पानी में हल्दी मिलाकर पोंछा लगाने से तरक्की के योग बनते हैं और घर में खुशहाली आती है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
हल्दी का पोंछा लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक रूप से तरक्की होती है।
घर में नमक और हल्दी से पोंछा लगाने से ये लाभ मिलते हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com