सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के चेहरे, हाथ-पैर और शरीर के कुछ अंगों के आधार पर उनके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है।
इसके साथ ही इसमें शरीर के अंगों पर बाल होने का मतलब भी बताया गया है कि यह शुभ होते हैं या अशुभ?
आज हम आपको बताएंगे कि महिलाओं के पैरों के अंगूठे पर बाल होने का क्या अर्थ होता है? आइए इसके बारे में जानें।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, महिलाओं के पैर के अंगूठे पर बाल होना बेहद शुभ माना जाता है।
इसका अर्थ है कि उन्हें हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसी महिलाएं अत्यंत प्रभावशाली होती हैं।
इन महिलाओं को बहुत ही जल्दी सफलता मिल जाती है और इन्हें जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
वहीं, जिन महिलाओं के बाल काले और लंबे होते हैं, वो काफी भाग्यशाली होती हैं। अपने पति के लिए भी काफी लकी रहती हैं।
इनका वैवाहिक जीवन सदा खुशहाल रहता है। इन्हें जीवन में कभी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। लोग इनके मुरीद हो जाते हैं।
महिलाओं के पैर के अंगूठे पर बाल होना बेहद शुभ है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com