सरसों के तेल में विटामिन, फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। भारतीय पकवानों में इसका काफी इस्तेमाल किया जाता है।
वहीं, लहसुन में विटामिन, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, सल्फ्यूरिक एसिड, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
सरसों के तेल में लहसुन डालकर मसाज करने से कमर दर्द में काफी आराम मिलता है। इसके लिए 2 चम्मच सरसों का तेल और 2 लहसुन की कलियां लें।
अब इन्हें गर्म कर लें। हल्का गुनगुना होने पर कमर पर इस मिक्स ऑयल से 10-15 मिनट तक मसाज करें, अब नहा लें। आपको काफी फायदा मिलेगा।
सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर शरीर की मालिश करने से थकान दूर होती है और आप एनर्जेटिक फील करते हैं। आपको भी करनी चाहिए।
सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर शरीर की मालिश करने से गठिया के दर्द से राहत मिल सकती है. क्योंकि इनमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com