Vitamin-D की कमी से महिलाओं में दिखते हैं ये 5 लक्षण


By Akshara Verma27, Dec 2024 03:43 PMjagran.com

Vitamin D ‘सनशाइन’

शरीर को कई विटामिन्‍स और मिनरल्स की जरूरत होती है। Vitamin D उनमें से एक है। यह ‘सनशाइन’ के नाम से भी जाना जाता है। यह हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है। यह विटामिन हड्डियों को मजबूत करता है।

विटामिन डी की कमी लक्षण

आजकल महिलाओं में विटामिन डी की कमी कुछ ज्यादा देखने को मिलती है। इसकी कमी से कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं। आइए जानते हैं कि ये लक्षण कौन से हैं?

हड्डियों का कमजोर होना

शरीर में विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। 50 की उम्र के बाद महिलाओं में यह दिक्कत ज्‍यादा होती है।

बिना वजह थकान

ज्यादातर महिलाओं में यह लक्षण काफी देखने को मिलता है। हालांकि, लोग इस लक्षण को नींद न पूरी होने से जोड़ देते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से बचना चाहिए।

स्ट्रेस, एंग्जायटी और मूड स्विंग्स

विटामिन डी की कमी के कारण महिलाओं में स्ट्रेस, एंग्जायटी और मूड स्विंग्स की समस्या हो सकती है। इससे मानसिक तनाव बढ़ने लगता है।

हेयर फॉल की समस्या

शरीर में विटामिन D की कमी के कारण बाल झड़ने लगते हैं। यह विटामिन डी की कमी का एक मुख्य लक्षण होता है, जो लोगों को नहीं पता चलता।

हार्मोनल असंतुलन

महिलाओं में विटामिन डी की कमी से मेंस्ट्रुअल साइकिल में बदलाव नजर आने लगता है। इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए सूर्य की रोशनी में बैठना अच्छा होता है।

डाइट में शामिल करें ये चीजें

शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में संतरा, केला, पपीता, सेब, स्ट्रॉबेरी, अनानास और दही जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।

Vitamin D की कमी से महिलाओं को इन लक्षणों का सामना करना पड़ता है। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit:Canva