सोते समय संगीत सुनने से क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav21, Jun 2024 03:00 PMjagran.com

World Music Day

21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुआत साल 1982 में हुई थी। फ्रांस के लोगों का संगीत के प्रति रुझान देखते हुए इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी।

संगीत सुनने से मिलते हैं कई फायदे

संगीत लोगों को हीलिंग प्रदान करता है। इससे शरीर को आराम मिलता है और तनाव से राहत मिलती है। लोग किसी भी समय संगीत सुनना पसंद करते हैं।

सोते समय संगीत सुनने की आदत

वहीं, कई लोग सोने से पहले संगीत सुनते हैं और सुनते हुए सो जाते हैं। ऐसे में आपको बताएंगे कि सोते समय संगीत सुनने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

दिमाग होता है शांत

कई बार दिमाग में काफी कुछ चलता रहता है, इसकी वजह से नींद में बाधा आती है। ऐसे में संगीत सुनने से दिमाग शांत होता है और अच्छी नींद आती है।

बढ़ती है रचनात्मकता

हाल में हुए कुछ शोध में यह पता चला है कि संगीत सुनने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और व्यक्ति की रचनात्मकता बढ़ती है।

मेमोरी होती है तेज

रात में सोने से पहले हल्का संगीत सुनने से एकाग्रता बढ़ती है और मेमोरी भी तेज होती है। इससे चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं।

दिल की सेहत रहती है दुरुस्त

संगीत सुनने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है और शरीर में होने वाले दर्द में भी आराम मिलता है। दिनभर की थकान के बाद लोगों को पीठ और कमर में दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में संगीत सुनने से आराम मिलता है।

न सुनें लाउड म्यूजिक

रात में सोने से पहले बहुत तेज और फास्ट म्यूजिक नहीं सुनना चाहिए, इससे नींद में खलल पड़ सकता है और नींद पूरी न होने से कई समस्याएं होती हैं।

रात में संगीत सुनना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com