मोरपंख का बहुत महत्व होता है, यह भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय होता है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
घर के मंदिर के अलावा इसे सिरहाने रखने की भी सलाह दी जाती है, ऐसा करने से आर्थिक रूप से हो रही परेशानियां दूर होती हैं।
इसे सोते समय तकिए के नीचे रखने से करियर में सफलता मिलती है। यह उपाय करने से वर्कप्लेस पर सफलता मिलती है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
कई बार लोगों को बुरे सपने आते हैं, जिससे नींद प्रभावित होती है। ऐसे में तकिए के नीचे मोरपंख रखने से बुरे सपनों से छुटकारा मिलता है।
तकिए के नीचे मोरपंख रखने से घर में सुख-शांति आती है और परिवार के लोगों के बीच प्यार बढ़ता है, जिससे कार्यों में सफलता मिलती है।
मोरपंख को सिरहाने रखने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसे तकिए के नीचे रखने से काम में मन लगा रहता है।
तकिए के नीचे मोरपंख रखने से भाग्य का साथ मिलता है, सुबह उठकर मोरपंख को देखना शुभ माना जाता है, ऐसा करने से दिन अच्छा बीतता है।
मोरपंख को सिरहाने रखकर सोने से कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं, अगर कोई धन संबंधी परेशानियों का सामना कर रहा है तो यह उपाय करना चाहिए, जल्द ही आर्थिक लाभ मिलेंगे।
सोते समय सिरहाने मोरपंख रखने से ये लाभ मिलते हैं, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com