घर में तांबे का कलश रखने से क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav04, Aug 2024 11:30 AMjagran.com

तांबा मानी जाती है शुभ धातु

ज्योतिष शास्त्र में तांबे का अत्यधिक महत्व होता है। किसी भी पूजा पाठ में तांबे के कलश का उपयोग किया जाता है।

बहुत शुभ होता है

तांबे को बहुत शुभ धातु माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि तांबे के कलश में पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

तांबे का कलश

घर में तांबे का कलश रखना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में खुशहाली आती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शुभ फलों की प्राप्ति

तांबे का कलश घर में रखने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पूजा करते समय इसी कलश में जल भरकर भगवान को स्नान कराया जाता है।

घर में किया जाता है छिड़काव

पूजा करने के बाद में कलश के जल से घर में छिड़काव किया जाता है। यह जल छिड़कने से घर में पॉजिटिविटी आती है और परिवार के लोगों के बीच प्यार बढ़ता है।

उत्तर-पश्चिम दिशा है शुभ

तांबे का कलश रखने के लिए सबसे शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम मानी गई है। इस दिशा में कलश रखने से घर में खुशहाली आती है।

धन की प्राप्ति

इस दिशा में तांबे का कलश रखने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। इसके अलावा धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं।

घर में तांबे का कलश रखने से बहुत लाभ मिलते हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com