अशोक के पत्ते से करें ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल


By Ashish Mishra04, Aug 2024 01:30 PMjagran.com

अशोक का पेड़

आपने अक्सर देखा होगा कि घर के मुख्य द्वार पर अशोक का पेड़ लगा रहता है। आइए जानते हैं कि अशोक के पत्ते से कौन-से उपाय करने से व्यक्ति मालामाल होता है?

धन की कमी का सामना

अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो अशोक के पत्ते से उपाय करें। इसे धन की प्राप्ति के योग बनते हैं और व्यक्ति तरक्की करता है।

अशोक के पत्ते के उपाय

हिंदू धर्म में इस पेड़ को बेहद पवित्र माना जाता है। इसके पत्ते के उपाय करने से जीवन में आने वाली कई परेशानियां दूर होने लगती हैं।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के उपाय

घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों की माला लटका दें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है और व्यक्ति निरोगी रहता है।

आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उपाय

अशोक के पेड़ की जड़ को घर लाकर उसे गंगाजल से शुद्ध कर लें। इसके बाद इस जड़ को तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

गृह क्लेश से मुक्ति

घर में क्लेश की स्थिति पैदा होने पर अशोक के पेड़ पर जल अर्पित करें। ऐसा करने से घर में शांति माहौल बना रहता है और परिवार में खुशहाली आती है।

विवाह की बाधा को दूर करने के उपाय

शादी में बाधा का सामना कर रहे लोगों को पानी में अशोक पत्ते जालकर स्नान करें। इससे जल्द विवाह के योग बनते हैं और वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।

कार्य में सफलता

अशोक के पत्ते से इन उपायों को करने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, व्यक्ति को व्यापार में भी लाभ होता है।

पढ़ते रहें

धन की कमी को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ