जाने-अनजाने हम सभी रोजाना किसी न किसी चीज या व्यक्ति के बारे में गॉसिप करते रहते हैं। अधिकतर लोग गॉसिप करना बुरा मानते हैं लेकिन क्या आप जानते है कि गॉसिप इतने बुरी भी नहीं होते।
मैरीलैंड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए नए शोध में गॉसिप करने के फायदे बताएं है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
शोधकर्ताओं के मुताबिक, सकारात्मक और नकारात्मक गॉसिप दोनों ही जरूरी हैं, क्योंकि गॉसिप्स लोगों की प्रतिष्ठा के बारे में जानकारी शेयर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
गॉसिप से एक बार जब लोगों को यह पता चल जाता है, तो लोग सहयोग करने के लिए अन्य अच्छे लोगों को ढूंढ सकते हैं और यह वास्तव में समूह के लिए फायदेमंद है। इसलिए गपशप एक सकारात्मक बात हो सकती है।
जब आप किसी के बारे में गॉसिप करते हैं, तो इसगॉसिप से मन की बातें आती है बाहर जब आप किसी के बारे में गॉसिप करते हैं, तो इससे आपके मन में भरी बातें बाहर निकलती है, जो आपको परेशान कर रही है।से आपके मन में भरी बातें बाहर निकलती है, जो आपको परेशान कर रही है।
गॉसिप करने की वजह से आप जाने- अनजाने में उस व्यक्ति की गलती से सीख सकते हैं, जिसके कारण वह गपशप का विषय बन गया।
जब कोई गॉसिप करता है, तो आपको दूसरे के व्यवहार के बारे में पता चलता है। इससे आपको आप उस व्यक्ति को फिल्टर कर पाएंगे, जिसे अपने साथ रखना है।
लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com