चेहरे पर आलू रगड़ने से क्या होता है?


By Ashish Mishra22, Feb 2025 05:00 AMjagran.com

चेहरे पर आलू रगड़ना

अक्सर लोग चेहरे पर आलू काटकर रगड़ते हैं। इससे स्किन पर कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि चेहरे पर आलू रगड़ने से क्या होता है?

स्किन केयर टिप्स

कई बार लोग चेहरे पर चमक के लिए स्किन केयर टिप्स को फॉलो करते हैं। ऐसा करने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकते हैं।

आलू में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी, बी कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो स्किन की परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं।

चेहरे पर आलू रगड़ने के फायदे

अगर आप फेस से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो चेहरे पर आलू रगड़ने चाहिए। इससे काफी हद तक आराम मिलता है।

दाग-धब्बों से छुटकारा

कच्चे आलू में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो चेहरे से दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। चेहरे पर आलू रगड़ने से चेहरे पर ग्लो बना रहता है।

रूखी त्वचा से राहत

आलू में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा की नमी को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से रूखेपन से छुटकारा मिलता है।

झुर्रियों से छुटकारा

अगर कम उम्र में आपके चेहरे पर झुर्रियां आ रही है, तो चेहरे पर आलू काटकर रगड़ें। ऐसा करनेक से झुर्रियों से छुटकारा मिलता है।

चेहरे पर निखार

अगर आप चेहरे पर कालेपन की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आलू काटकर जरूर रगड़ें। ऐसा करने से चेहरे पर निखार आने लगता है।

पढ़ते रहें

स्किन पर लगाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ