भीगी हुई किशमिश में विटामिन, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्निशियम, फाइबर और फेनोलिक यौगिक जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सर्दियों में रोजाना भीगी हुई किशमिश खाते हैं, तो इससे क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अगर आपकी इम्यूनिटी वीक रहती है, तो ऐसे में आपको भीगी हुई किशमिश खानी चाहिए क्योंकि इसमें यह विटामिन-सी से भरपूर होती है।
भीगी हुई किशमिश सॉल्युबल फाइबर का रिच सोर्स होती है। इसके चलते रोज भीगी हुई किशमिश खाने से पाचन दुरुस्त हो सकता है।
भीगी हुई किशमिश में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ सर्दियों में जोड़ों के दर्द को कम करते हैं। आपको भी सेवन करना चाहिए।
कई स्टडी के मुताबिक, भीगी हुई किशमिश में आयरन पाया जाता है, जिससे एनीमिया को ठीक करने में मदद मिल सकती है।
पोटेशियम और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर भीगी हुई किशमिश ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखती है, जिससे आपका दिल लंबे समय तक सेहतमंद रहता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com