ज्यादा आम खाने से सेहत पर क्या असर होता है?


By Amrendra Kumar Yadav03, Jul 2024 03:37 PMjagran.com

आम है फलों का राजा

आम को फलों का राजा कहा जाता है। गर्मियों में आम का सेवन किया जाता है। बच्चों से लेकर बड़े तक इसे बड़े चाव से खाते हैं।

कई तरह से किया जाता है इस्तेमाल

आम का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। इसका इस्तेमाल शेक, आमरस, आइसक्रीम आदि के रूप में करते हैं।

सीमित मात्रा में करें सेवन

आम का सेवन सीमित मात्रा में करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं और अधिक मात्रा में सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकते हैं। ज्यादा आम खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।

बढ़ सकता है वजन

आम का सेवन अधिक मात्रा में करने से वजन बढ़ सकता है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसके साथ ही मैंगो शेक और जूस पीने से भी वजन बढ़ सकता है।

शुगर की अधिक मात्रा

आम में नेचुरल शुगर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से डायबिटीज की समस्या से परेशान लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

लूज मोशन की शिकायत

ज्यादा आम खाने से लूज मोशन की शिकायत हो सकती है। इसके साथ ही गैस, अपच की समस्या भी हो सकती है।

एलर्जी हो सकती है

आम का सेवन अधिक मात्रा में करने से एलर्जी भी हो सकती है। इससे स्किन पर रेडनेस, पिंपल्स की समस्या हो सकती है।

आम खाने के बाद न पिएं पानी

वहीं, आम खाने के बाद पानी भी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से ब्लोटिंग और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

ज्यादा आम खाने के सेहत को ये नुकसान हो सकते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com