दूध पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट जैसे जरूरी मल्टी न्यूट्रिएंट्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं।
किशमिश में आयरन, कॉपर, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपकी ओवर ऑल हेल्थ का ख्याल रखते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप एक रोज महीने तक दूध में भीगी हुई किशमिश खाते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको एक महीने तक दूध में भीगी हुई किशमिश खानी चाहिए क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होती है।
एक महीने तक दूध में भीगी हुई किशमिश खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रहता है क्योंकि किशमिश पोटेशियम का रिच सोर्स मानी जाती है
दूध और किशमिश दोनों में कैल्शियम होता है। जिन लोगों की हड्डियां वीक रहती है, उन्हें 1 महीने तक दूध में भीगी हुई किशमिश खानी चाहिए।
दूध से भीगी हुई किशमिश में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है, जो एनीमिया से बचाती है। आपको 1 महीने तक रोज इनका सेवन करना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com