दही के साथ सब्जा के बीज खाने से क्या होता है?


By Farhan Khan01, Apr 2025 06:00 PMjagran.com

सब्जा के बीजों में मौजूद पोषक तत्व

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सब्जा के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे आवश्यक खनिजों से भरपूर होते हैं।

दही के साथ सब्जा के बीज खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप दही के साथ सब्जा के बीज खाते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

वेट लॉस में सहायक

जो लोग वेट लॉस के लिए अच्छी डाइट ढूंढ रहे हैं, तो उन्हें रोज दही और सब्जा के बीज खाने चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर आपका वजन घटा सकता है।

पाचन होगा अच्छा

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जो लोग दही के साथ सब्जा के बीज खाते हैं, तो इससे उनका पाचन अच्छा हो सकता है। इसमें फाइबर होता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

दही और सब्जा के बीज, दोनों में ही भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आप दही के साथ सब्जा के बीज खाएं।

शरीर को मिलेगी ठंडक

गर्मियों में दही के साथ सब्जा के बीज खाने से आपका शरीर में ठंडक आएगी। आप भी इसे खा सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।

इम्यूनिटी स्ट्रांग

गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आप दही के साथ सब्जा के बीज खाने चाहिए। इन दोनों में ही विटामिन-सी होता है।

गर्मियों में दही के साथ सब्जा के बीज खाने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com