आलू खाने के 5 नुकसान


By Ashish Mishra01, Apr 2025 10:00 PMjagran.com

आलू खाना

अक्सर लोग ज्यादा मात्रा में आलू का सेवन करते हैं। इससे शरीर में कई बदलाव दिखते हैं। आइए जानते हैं कि आलू खाने से क्या नुकसान होते हैं?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाने वाली चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

आलू खाने के नुकसान

अगर आप भी ज्यादा मात्रा में आलू का सेवन करते हैं, तो इससे आपको कई नुकसान हो सकते हैं। इसके साथ ही, शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं।

वजन बढ़ने की समस्या

आलू में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है। इसे खाने से शरीर में कैलोरी बढ़ जाती है, जिससे वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

पाचन से जुड़ी समस्याएं

आलू में स्टार्च होता है, जिसकी वजह से इसका पाचन अच्छे तरीके से नहीं हो पाता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से गैस, पेट फूलना, कब्ज और दस्त जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

हार्ट से जुड़ी बीमारियां

अगर आप आलू को तेल में तलकर खाते हैं, तो सावधान हो जाइए। इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।

जोड़ों में दर्द की समस्या

आलू में ग्लाइकोएल्कालॉइड नाम तत्व होता है, जो जोड़ों में दर्द और सूजन को बढ़ाने में मदद कर सकता है। ऐसे में गठिया का सामना कर रहे लोगों को ज्यादा मात्रा में आलू खाने से बचना चाहिए।

ब्लड शुगर बढ़ना

आलू ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर को बढ़ा देता है। डायबिटीज के मरीजों को आलू का सेवन करने से बचना चाहिए। इसे ज्यादा खाने से शुगर लेवल बढ़ने लगता है।

पढ़ते रहें

शरीर के लिए नुकसानदायक चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ