चेरी में विटामिन, फोलेट, पोटेशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह स्वाद में खट्टा-मीठा होता है।
यह गुठलीदार फल शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप 1 महीने तक चेरी खाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे होते हैं?
चेरी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को अच्छा बनाता है। साथ ही कब्ज में भी यह फायदेमंद है।
विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर चेरी 1 महीने तक खाने से इम्यूनिटी स्ट्रांग रहती है।
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप चेरी खा सकते हैं क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।
चेरी 1 महीने तक खाने से रातों को सुकून की नींद आती है क्योंकि इसमें सेरोटोनिन बढ़ाने की क्षमता होती है।
चेरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो आपको जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने का काम करता है।
चेरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसका जूस पीने से आपको बहुत अधिक थकान से निजात मिलती है।
इन बीमारियों को दूर करने के लिए 1 महीने तक चेरी जरूर खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com