सभी लोग चाहते हैं कि उनके चेहरे पर निखार बना रहे। इसे कई चीजों को चेहरे पर लगाना चाहिए। आइए जानते हैं कि निखार के लिए चॉकलेट फेस पैक का उपयोग कैसे करें?
मीठी और स्वादिष्ट लगने वाली चॉकलेट सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका फेस पैक स्किन के लिए भी लाभकारी होता है।
ओट्स स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ओट्स और चॉकलेट का फेस पैक बनाने के लिए कोको पाउडर, ओट्स, क्रीम और शहद को एक साथ अच्छे से मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगा लें।
इस फेस पैक को बनाने के लिए चॉकलेट, केले, स्ट्रॉबेरी और तरबूज को मिक्सर में अच्छे से ग्राइंड कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रहने से निखार आने लगता है।
इस फेस पैक को बनाते समय कोको पाउडर में 2-3 चम्मच शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदे मिला लें। इसके बाद पेस्ट तैयार करने के बाद 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रहें।
चॉकलेट में 1-1 चम्मच दही और बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें।
चेहरे पर दाग-धब्बे होने पर चॉकलेट के इन फेस पैक का उपयोग करना चाहिए। इससे दाग-धब्बे की समस्या दूर होने लगती है।
चेहरे पर कालापन होने पर चॉकलेट और दही का पेस्ट लगाना फायदे होते है। इससे चेहरे से कालापन दूर होता है और निखार आने लगता है।
स्किन को हेल्दी रखने के उपाय को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ