रोज बथुआ खाने से क्‍या होता है?


By Ashish Mishra23, Jan 2025 02:36 PMjagran.com

बथुआ साग खाना

अक्सर लोग रोज बथुआ साग खाना पसंद करते हैं। इसे खाने से शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि रोज बथुआ साग खाने से क्या होता है?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को फिट रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे कई तरह की बीमारियां नहीं होती हैं।

बथुआ में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, फाइबर, और प्रोटीन पाए जाते हैं।

वजन को कम करने में मददगार

बथुआ में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसका साग खाने से जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे तेजी से वजन कम होने लगता है और मोटापे की समस्या भी दूर होती है।

इम्यूनिटी को मजबूत करना

बथुआ में विटामिन-सी पाया जाता है। रोज बथुआ साग खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है। इससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा भी नहीं रहता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

अगर आप पाचन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो रोज बथुआ साग खाएं। इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

बालों के लिए लाभकारी

बथुआ में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और विटामिन्स पाए जाते है। इसका साग खाने से बाल घने और लंबे होते हैं। इसके साथ ही, बाल झड़ने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार

अगर आप डायबिटीज का सामना कर रहे हैं, तो बथुआ साग का सेवन करना फायदेमंद होगा। इसे खाने से डायबिटीज कंट्रोल होने लगता है और ब्लड शुगर सामान्य रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ