सर्दियों में इन 2 परेशानियों में भूनकर खाएं लहसुन


By Farhan Khan23, Jan 2025 02:39 PMjagran.com

लहसुन में मौजूद पोषक तत्व

लहसुन में एलिसिन नामक एंजाइम, विटामिन, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम, एंटी-इन्फ्लामेट्री और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इन 2 परेशानियों में रामबाण है भुना हुआ लहसुन

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप लहसुन को भूनकर खाते हैं, तो ऐसे में आपको इन 2 परेशानियों से राहत मिल सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

भुना हुआ लहसुन है इम्यूनिटी बूस्टर

सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अगर आपकी भी इम्यूनिटी वीक हो गई है, तो इसके लिए आप लहसुन को भूनकर खा सकते हैं।

भुने हुए लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व

भुने हुए लहसुन में विटामिन-सी और विटामिन-ई के अलावा एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने का काम करते हैं।

वायरल इंफेक्शन से भी बचाता है लहसुन

इम्यूनिटी के साथ-साथ किसी भी तरह के वायरल संक्रमण से खुद को बचाए रखने के लिए भी भुने हुए लहसुन का सेवन किया जा सकता है।

पाचन क्रिया होती है बेहतर

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि भुना हुआ लहसुन फाइबर का रिच सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है।

एसिडिटी से मिलेगा छुटकारा

अगर आप रोज इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com