फंक्शन में लगेंगी नूर का चांद, कॉपी करें Sonam के रॉयल ड्रेसेज


By Akshara Verma23, Jan 2025 02:33 PMjagran.com

Sonam के रॉयल आउटफिट्स

अगर आप शादी के फंक्शन या नॉर्मल फंक्शन के लिए रॉयल और क्लासी लुक देने वाले आउटफिट्स की तलाश कर रही हैं, तो एक बार Sonam Kapoor के इन लुक्स पर जरूर नजर डालें।

अनारकली सूट

Sonam Kapoor का यह स्टाइलिश अनारकली सूट देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। आप इस सूट को घर के पूजा फंक्शन में हैवी ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

स्कर्ट विद ब्लेजर

अगर आप फ्रेंड्स के साथ डिनर डेट और नाइट पार्टी में जा रही हैं, तो एक्ट्रेस का यह आउटफिट आपके लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है। एक्ट्रेस का डिजाइनर ब्लेजर काफी ग्लैमरस लुक दे रहा है।

रॉयल लहंगा

इस रॉयल लुक देने वाले लहंगे को आप शादी में ग्लैमरस लुक कैरी करने के लिए वियर कर सकती हैं। साथ ही, आप डार्क मेकअप और टाईट बन हेयर स्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं।

क्लासी कोट ड्रेस

गर्ल्स पार्टी में क्लासी लुक लेने के लिए इस ड्रेस को हाई पोनी हेयर स्टाइल के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह लुक आपकी पर्सनैलिटी को फंक्शन में रॉयल लुक देगा।

सिजलिंग ड्रेस

अगर आप पार्टी की सुर्खियों में बने रहना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की यह ड्रेस आपके लिए एकदम परफेक्ट है। यह आपकी फिगर को भी काफी अच्छा लुक देगी। आप इस ड्रेस के साथ लैटिना मेकअप ट्राई कर सकती हैं।

स्टाइलिश कोट-पेंट

आप इस आउटफिट को क्लासी हैंडबैग और गोल्डन रिंग्स के साथ शादी या किसी ऑफिस के ईवेंट में कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक में चार-चांद लगा सकती हैं।

क्लासी ब्लैक लुक

Sonam ने ब्लैक कलर की स्टाइलिश लुक को कैरी किया है, उसके ऊपर उन्होंने अट्रैक्टिव लुक देने के लिए ट्विस्टेड ब्रेड हेयर स्टाइल को कैरी किया है। आप गोल्डन चंकी ज्वेलरी के साथ अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@sonamkapoor)