अक्सर लोग सुबह उठते ही दूध की चाय का सेवन करते हैं। चाय पिए बिना लोग कोई भी काम नहीं करते हैं।
स्वास्थ्य के नजरिए से खाली पेट दूध की चाय पीना बिल्कुल फायदेमंद नहीं होता है। इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। खाली पेट चाय का सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।
खाली पेट चाय पीने से पहले तो ऊर्जा महसूस होती है, लेकिन बाद में थकान महसूस होती है और दिनभर सुस्ती बनी रहती है।
चाय में कैफीन की पर्याप्त मात्रा होती है। ऐसे में खाली पेट इसका सेवन करने ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ब्लड प्रेशर का बढ़ना हार्ट के लिए नुकसानदायक होता है।
सुबह उठते ही दूध की चाय पीने से पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। इससे गैस, एसिडिटी की शिकायत बढ़ती है।
खाली पेट चाय का सेवन करने से पेट में जलन महसूस होती है। इसके अलावा अपच और कब्ज की शिकायत भी होती है।
सुबह खाली पेट चाय पीने से स्लीप पैटर्न भी प्रभावित होता है। इससे स्लीप क्वालिटी पर असर पड़ता है और रात में नींद खुल सकती है।
चाय में चीनी मिलाई जाती है, जिससे उसकी कैलोरी बढ़ जाती है। ऐसे में इसका सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है।
सुबह खाली पेट चाय पीने से ये समस्याएं हो सकती हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com