हेल्दी स्नैक्स क्यों जरूरी है?


By Amrendra Kumar Yadav18, Aug 2024 04:07 PMjagran.com

स्नैक्स की आदत

अक्सर लोग शाम के समय स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। स्नैक्स के रूप में लोग बिस्किट, समोसा, नमकीन, आदि का सेवन करते हैं।

शरीर को होते हैं नुकसान

फास्ट फूड और बाहर का खाना खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इसलिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए, जिनका सेवन करने से शरीर हेल्दी रहता है।

रोस्टेड मूंगफली

भुनी हुई मूंगफली स्नैक्स का एक हेल्दी ऑप्शन है। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।

मखाना का सेवन करें

मखाना का सेवन भी हेल्दी स्नैक्स के लिए बढ़िया विकल्प है। इसका सेवन करने से एनर्जी तो मिलती है, साथ ही वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें

स्नैक्स के रूप में अच्छा और हेल्दी खाना चाहते हैं तो इसके ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं।

भुने हुए चने

भुने चने स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है। ऐसे में यह हेल्दी स्नैक्स का एक अच्छा ऑप्शन है।

पापकॉर्न का सेवन करें

इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा मैग्नीशियम, फास्फोरस भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से फास्ट फूड की क्रेविंग भी काफी हद तक कम होती है।

दही में अनार मिलाकर खाएं

वहीं, शाम के समय स्नैक्स के रूप में दही में अनार मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

हेल्दी स्नैक्स के रूप में इन चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com