सर्दियों में रोज चुकंदर और आंवले का जूस पीने से क्या होता है?


By Farhan Khan25, Jan 2025 11:44 AMjagran.com

आंवला और चुकंदर दोनों में होते हैं पोषक तत्व

आंवला और चुकंदर दोनों ही पोषक तत्वों का भंडार हैं और इन्हें नियमित खाने से कई परेशानियों से बचाव में मदद मिलती है। आपका इनका जूस भी पी सकते हैं।

चुकंदर और आंवले का जूस पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सर्दियों में चुकंदर और आंवले का जूस पीते हैं, तो इससे सेहत को कौन-से लाभ मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

आंवले में मौजूद गुण

आंवले में  विटामिन-सी, विटामिन-ए, बी कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पोटेशियम, कैल्शियम, ,मैग्निशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर

वहीं, चुकंदर में पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, फास्फोरस, आयरन, बीटा-कैरोटीन, फोलिक एसिड और विटामिन-ए जैसे पोषक तत्व होते हैं।

इम्यूनिटी स्ट्रांग

सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इसके लिए आंवला और चुकंदर का जूस पिया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बना सकता है।

पाचन संबंधी समस्याओं से राहत

आंवला और चुकंदर दोनों ही पाचन में सहायक होते हैं, इसलिए इनका जूस मिलाकर पीने से पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। आपको भी इसका सेवन करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

जो लोग ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनके लिए आंवला और चुकंदर का जूस किसी रामबाण से कम नहीं है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com