बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
हुमा कुरैशी अपनी अदाओं से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। एक्ट्रेस के पास साड़ी और लहंगे का शानदार कलेक्शन है, जिसके साथ वह स्टाइलिश ब्लाउज पेयर करती हैं।
अगर आपके ब्रेस्ट हैवी हैं और अपने लुक को बोल्ड बनाना चाहती हैं, तो आप एक्ट्रेस के इन ब्लाउज डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।
आप अपने साड़ी लुक को मॉडर्न बनाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही डीप नेक वाला बैलून स्लीव्स ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज पहनकर आप भीड़ में सबसे अलग नजर आएंगी।
हुशा ने डाउन शोल्डर ब्लाउज को स्टाइलिश ड्रेस के साथ पेयर किया है। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन कॉपी करके आप भी तारीफें बटोर सकती हैं।
इन दिनों स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज खूब ट्रेंड में है। आप भी इस तरह के ब्लाउज को साड़ी या लहंगे के साथ स्टाइल करके महफिल की जान बन सकती हैं।
अगर आप अपने ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आप इस तरह के क्रैप ब्लाउज पहन सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज हैवी ब्रेस्ट पर परफेक्ट लगती हैं।
फुल स्लीव्स ब्लाउज साड़ी लुक को रॉयल बना देती हैं। आप भी शादी या फंक्शन में रॉयल और मॉडर्न लुक के लिए ऐसे ब्लाउज को ट्राई करें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@iamhumaq)