रात में न खाएं ये चीजें, पूरी रात करवटें लेते बीत जाएगी


By Farhan Khan25, Jan 2025 10:52 AMjagran.com

बेहतर स्वास्थ्य के लिए नींद बेहद आवश्यक

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना 7 घंटे की नींद लेने से आप मानसिक के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी सेहतमंद रहते हैं। कम नींद लेने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

रात में न खाएं ये फूड्स

रात में हम जो भी खाते हैं, उसका असर हमारी नींद पर पड़ता है। आज हम 3 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे आपको रात में नहीं खाना चाहिए। ये चीजें आपकी नींद उड़ा सकती हैं।

टमाटर न खाएं

अगर आप रात में टमाटर का सेवन करते हैं, तो आज से ही इसे खाना बंद कर दें। इसमें मौजूद ऑक्सालिक अम्ल से आपको एसिडिटी हो सकती है। जिससे आपकी नींद खराब हो सकती है।

बटर खाने से बचें

रात के समय बटर या चीज का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से आपकी रात की नींद में खलल पैदा हो सकती है। आप दिन में ही इसका सेवन करें।

कॉफी न पिएं

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि अगर आप रात में कॉफी पीते हैं, तो इसके सेवन से रातों की नींद गायब हो जाती है।

तला भुना न खाएं

रात के समय तली भुनी चीजों के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। हालांकि, इससे नींद में खलल पैदा होती है। चैन की नींद सोने के लिए तली भुनी चीजों से परहेज करें।

खट्टे फलों से उड़ जाएगी नींद

रात में सोते समय खट्टे फलों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इनमें ऑक्सालिक अम्ल होता है, जिससे रातों की नींद गायब हो सकती है। इन्हें आप दिन में खा सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com