हमारे किचन में पाई जाने वाली छोटी सी लौंग का तरह-तरह से इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल खाने में, चाय आदि में किया जाता है।
लौंग में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसमें पोटैशियम, मैंगनीज, आयरन, विटामिन-सी, विटामिन-के पाए जाते हैं।
ऐसे में लौंग का पानी भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसका सेवन लगातार 1 महीने तक करने से शरीर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
लौंग का पानी पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसका सेवन लगातार करने से गैस और अपच की समस्या से छुटकारा मिलता है।
इसका सेवन 1 महीने तक लगातार करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से लड़ने में मदद मिलती है।
लौंग का पानी स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसका सेवन करने से पिंपल्स और स्किन संबंधी अन्य समस्याएं दूर होती हैं। इसके सेवन से फ्री रेडिकल्स से बचाव होता है।
आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में तनाव और सिरदर्द बहुत आम है। ऐसे में इसका सेवन करने से तनाव और सिरदर्द से राहत मिलती है। इसके साथ ही इसके सेवन से ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है।
इस पानी को बनाने के लिए रात में लौंग भिगोकर रख दें और सुबह इस पानी को उबालकर छान लें। इसके बाद घूंट-घूंटकर इसका सेवन करें।
लौंग का पानी पीने से सेहत को ये लाभ मिलते हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com