टमाटर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व कई बीमारियों से बचाव करते हैं और स्किन को दुरुस्त रखते हैं।
टमाटर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम पाए जाते हैं।
वैसे तो टमाटर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे लोगों के बारे में बताएंगे, जिनको टमाटर के सेवन से बचना चाहिए।
टमाटर का सेवन एसिडिटी की समस्या को और बढ़ा सकता है। इसलिए इस समस्या में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
इसके अलावा अगर गैस और ब्लोटिंग की समस्या है तो टमाटर के सेवन से बचना चाहिए। इस समस्या में टमाटर का सेवन करने से पेट में दर्द हो सकता है।
जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है। ऐसे लोगों को टमाटर का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। टमाटर में ऑक्सलेट पाए जाते हैं, जो किडनी के खतरे को बढ़ाते हैं।
कुछ लोगों को टमाटर से एलर्जी होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन पर रैशेज और स्किन का रंग बदलने की समस्या भी होती है।
जिन लोगों को घुटने में दर्द रहता है या गठिया की समस्या है तो टमाटर का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसे में टमाटर का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की शिकायत और भी बढ़ सकती है।
टमाटर का सेवन इन समस्याओं में नहीं करना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com