फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में हर कोई त्यौहारों पर खुद को खूबसूरत लुक देना चाहता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ आइडियाज देने आए हैं।
आज हम आपको कुछ सिंपल साड़ी डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे सिंपल साड़ी के शौकीन लोगों को टिप्स जरूर लेने चाहिए।
किसी भी त्यौहार पर लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में मालविका की प्लेन रेड स्लिम गोल्डन बॉर्डर साड़ी बेस्ट रहेगी।
आप यदि व्हाइट कलर पहनना पसंद करती हैं तो एक्ट्रेस की इस प्लेन व्हाइट मिरर बॉर्डर साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। ये आपको एकदम यूनिक लुक देगी।
रक्षाबंधन पर आप डीवा के जैसी येलो व्हाइट बॉर्डर साटन साड़ी से खुद को गॉर्जियस लुक दे सकती हैं। ऐसी साड़ियों में आपका परफेक्ट फिगर भी फ्लॉन्ट होता है।
किसी भी साउथ इंडियन फेस्टिवल या दिवाली पर आप ऐसी कॉटन सिल्क साड़ी से खुद को रॉयल लुक दे सकती हैं। इसके साथ गजरा बन हेयर स्टाइल और गोल्डन झुमके बेस्ट मैच रहेगा।
आजकल टिशू साड़ियां भी काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप इस फेस्टिव सीजन ऐसी टिशू साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं। ये आपको ग्लैमरस लुक देंगी।
हरियाली तीज या करवाचौथ पर आप ऐसी फ्लोरल प्रिंट सिंपल सोबर साड़ी भी पहन सकती हैं। ये काफी ब्यूटीफुल और यूनिक लगती हैं।