मानसून के सीजन में लोगों को गर्मी से तो राहत मिलती है, लेकिन इस मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। इस वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
इस मौसम में जगह-जगह जलभराव होने से मच्छर पनपने लगते हैं, जो डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं।
ऐसे में इस मौसम में स्वास्थ्य का विशेष रूप से ख्याल रखना पड़ता है। इस बारे में डॉ. अरूण वाधवा द्वारा बताई गई कुछ टिप्स अपनाई जा सकती हैं।
अक्सर बारिश के मौसम में लोग बाहर जिम और एक्सरसाइज करने नहीं जा पाते है। इस वजह से शरीर अनहेल्दी होता है। ऐसे में जरूरी है कि शरीर को एक्टिव रखें और घर पर ही हल्की एक्सरसाइज करें।
इस मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि कहीं आस-पास पानी न जमा होने पाए।
इस मौसम में शरीर के प्रति जरा सी लापरवाही गंभीर परिणामों का कारण बन सकती है। ऐसे में समय-समय पर हाथ धोते रहें और मच्छरों से बचाव के लिए क्रीम आदि का इस्तेमाल करें।
इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, ऐसे में डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी न हो।
बारिश के मौसम में अक्सर लोग पानी कम पीते हैं। ऐसे में पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं और डाइट में विटामिन-सी युक्त फूड्स को शामिल करें।
इसके अलावा कोई परेशानी होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com