सुबह दिखने वाले ये 3 लक्षण हो सकते हैं हाई ब्लड प्रेशर का संकेत


By Ashish Mishra06, Aug 2024 12:21 PMjagran.com

ब्लड प्रेशर की समस्या

कई बार लाइफस्टाइल में बदलाव होने पर ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। आइए जानते हैं कि बीपी बढ़ने पर सुबह कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इससे बचने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

सुबह दिखने वाले लक्षण

कई बार सुबह उठने पर ब्लड प्रेशर बढ़ने के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। अक्सर लोग इन लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं, जिससे परेशानी बढ़ने लगती है।

सिर दर्द की समस्या

अगर आपको सुबह उठने के बाद सिर दर्द की समस्या हो रही है, तो यह ब्लड प्रेशर बढ़ने का संकेत हो सकता है। इसके साथ ही, व्यक्ति को थकान भी होती है।

सीने में दर्द होना

कई बार सुबह उठने के बाद घबराहट महसूस होने लगता है या सीने में दर्द या भारीपन जैसी समस्या होने लगती है। ये लक्षण बीपी बढ़ने के संकेत हो सकते हैं।

बार-बार चक्कर आना

कई बार सुबह उठने के बाद चक्कर आने जैसी स्थिति होने लगती है और सांस लेने में भी परेशानी होती है। सुबह दिखने वाला यह लक्षण ब्लड प्रेशर बढ़ने का संकेत हो सकता है।

एक्सरसाइज करें

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना कम से कम 20-30 मिनट तक एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे शरीर हेल्दी रहता है और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

पोषक युक्त चीजें खाएं

शरीर को बीमारियों से मुक्त रखने के लिए पोषक युक्त चीजों को खाना चाहिए। इसके लिए डाइट में साबुत अनाज, फल, हरी सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, नट्स और सीड्स आदि को शामिल कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को दिखने वाले लक्षणों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ