नाखून चबाने से क्या होता है?


By Farhan Khan23, Sep 2025 01:22 PMjagran.com

नाखून चबाने की आदत

आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों की आदत होती है कि वे जब भी खाली होते हैं, तो अपने नाखून चबाने लगते हैं। जानकारी के लिए बता दें, कि सेहत के लिहाज से यह आदत अच्छी नहीं मानी जाती।

नाखून चबाने से क्या होता है?

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप नाखून चबाते हैं, तो इससे आपको क्या नुकसान हो सकता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

दांत हो सकते हैं कमजोर

अगर आप अपने दांत से नाखूनों को चबाते हैं, तो इससे आपके दांत कमजोर हो सकते हैं। इसके चलते इनमें खून भी निकल सकता है। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

लूज मोशन की समस्या

जब आप नाखून चबाते हैं, तो इससे आपके पेट में गंदे बैक्टीरिया जा सकते हैं और पेट में गंदे बैक्टीरिया जाने से आपको लूज मोशन हो सकते हैं। आपको इस आदत को त्याग देना चाहिए।

नाखूनों की नेचुरल ग्रोथ रुकने का खतरा

जब आप नाखूनों को चबाते हैं, तो इसका सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे नाखूनों की नेचुरल ग्रोथ रुक सकते हैं और आपके शरीर में अन्य परेशानियां हो सकती हैं।

फंगल इंफेक्शन

नाखूनों को चबाने से फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है क्योंकि इस दौरान नाखून में जमा फंगस शरीर में प्रवेश करने कर जाता है। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

मसूड़े हो सकते हैं कमजोर

कहा जाता है कि बार-बार नाखूनों को चबाने से आपको मसूड़े कमजोर हो सकते हैं और मसूड़े कमजोर होने से आपके मुंह से बदबू आ सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com