लेट उठने की है आदत? जानें इसके भारी नुकसान


By Priyam Kumari23, Sep 2025 02:30 PMjagran.com

सोने का सही समय क्या है?

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग रातभर जगते हैं और पूरे दिन सोते हैं। हालांकि, सुबह लेट उठना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

लेट उठने के नुकसान

अगर आप भी रात को देर से सोने के कारण सुबह लेट उठते हैं, तो आइए जान लीजिए ऐसा करने से कौन-सी परेशानियां हो सकती हैं।

दिनभर थकान और सुस्ती

लेट उठने से बॉडी का बायोलॉजिकल रिदम बिगड़ता है। इससे दिनभर थकान, सुस्ती और फोकस कम होने जैसी समस्याएं होती हैं।

डिप्रेशन और मानसिक तनाव

सुबह देर से उठने से मन और मूड पर असर पड़ता है। डिप्रेशन, तनाव और मूड स्विंग्स की संभावना बढ़ जाती है।

वजन बढ़ने का खतरा

लेट उठने वाले लोग अक्सर अनियमित समय पर खाते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म धीमा होता है और वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

हार्मोन असंतुलन

लेट उठने से कोर्टिसोल और मेलाटोनिन जैसे हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं, जो स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं।

नींद की गुणवत्ता घटती है

लेट उठने से रात की नींद आसमान और कम हो जाती है। नींद की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।

दिल और ब्लड प्रेशर की समस्या

बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ने से हृदय स्वास्थ्य और ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है। नियमित देर से जागना हार्ट के लिए हानिकारक हो सकता है।

रोजाना समय पर उठने की आदत डालें, अपने दिन और स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva