पीरियड्स के दर्द से तुरंत राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय


By Priyam Kumari23, Sep 2025 01:35 PMjagran.com

पीरियड्स के दर्द से राहत कैसे पाएं?

मासिक धर्म एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन कई महिलाओं के लिए यह दर्दनाक हो सकता है। पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द व ऐंठन से परेशान हैं, तो पेन किलर की जगह इन घरेलू उपायों की मदद लें।

गर्म पानी की थैली

अगर मासिक धर्म के दौरान ज्यादा दर्द होने पर गर्म पानी की थैली पेट पर रखें। इससे मांसपेशियों का खिंचाव कम होता है और दर्द तुरंत घटता है।

हल्दी वाला दूध

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। हल्दी वाला गर्म दूध पीने से दर्द कम होता है और शरीर को आराम मिलता है।

अदरक की चाय

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। गर्म अदरक की चाय पीने से पेट दर्द और ऐंठन में राहत मिलती है।

पुदीना और अजवाइन

पुदीना और अजवाइन के सेवन से पेट में गैस कम होती है और दर्द में राहत मिलती है। इसे चाय या हर्बल ड्रिंक में लिया जा सकता है।

हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग

पीरियड्स के पेन में योग, पैदल चलना या हल्की स्ट्रेचिंग से रक्त संचार बेहतर होता है और ऐंठन कम होती है।

मसाज और आवश्यक तेल

पीठ और पेट पर हल्की मसाज करने से दर्द कम होता है। लैवेंडर या पुदीना तेल का उपयोग ज्यादा प्रभावी होता है।

पर्याप्त नींद और आराम

मासिक धर्म के समय तनाव और थकान से दर्द बढ़ सकता है। इस दौरान पर्याप्त नींद लें और शरीर को आराम दें।

इन 7 घरेलू उपायों को अपनाकर पीरियड्स को आरामदायक बनाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva