बालों में फिश ऑयल लगाने से क्या होता है?


By Farhan Khan03, Jun 2024 11:00 AMjagran.com

बालों की देखभाल न करना

बालों की देखभाल सही तरीके से ना किया जाए तो बाल जड़ों से कमजोर होकर टूटने लगते हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो बालों में कई दिनों तक तेल ही नहीं लगाते हैं।

बालों में फिश ऑयल लगाने के फायदे

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप बालों में फिश ऑयल लगाते हैं तो इससे बालों को क्या फायदा होता है। आइए इसके बारे में जानें।

ड्राई हेयर से निजात

मछली का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होता है, जो बालों को नरिश करता है। ये एक साथ बालों की कई समस्याओं जैसे ड्राई हेयर, ब्रेकेज, डलनेस को दूर कर सकता है।

बालों का विकास

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स हेयर फॉलिकल्स को हेल्दी रखने में कारगर है। यह बालों के विकास को भी बढ़ावा देता है।

बाल होते हैं हेल्दी और मजबूत

स्कैल्प को नरिश करता है। इंफ्लेमेशन दूर करता है। स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है, जिससे बाल हेल्दी और मजबूत बनते हैं।  

खुजली होती है दूर

यदि आप बालों में रेगुलर फिश ऑयल अप्लाई करती हैं तो बालों को भरपूर पोषण मिलेगा। स्कैल्प को नरिश करके खुजली, ड्राइनेस दूर करता है।

बालों की होती है ग्रोथ

इससे बाल जड़ से मजबूत बनते हैं और हेयर ग्रोथ भी तेजी से होता है। आपके बाल भी हेल्दी रहते हैं।

बाल होते हैं घने

यदि आप फिश ऑयल को अपनी डाइट में शामिल कर लें तो यह बालों के फॉलिकल्स को मजबूती दे सकता है। इससे बाल घने बनते हैं।

अगर आप भी बालों को लंबे समय तक पोषण प्रदान करना चाहते हैं तो ऐसे में फिश ऑयल जरूर लगाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com