हड्डियां बनेंगी लोहे जैसी मजबूत, खाएं ये चीजें


By Farhan Khan24, May 2024 05:13 PMjagran.com

कैल्शियम का सेवन

हड्डियों के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है। ज्यादातर लोग कैल्शियम की पूर्ति के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।

हड्डियों की मजबूती के लिए खाएं ये फूड्स

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप इन चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां स्ट्रांग रहेंगी। आइए इसके बारे में जानें।

टोफू खाएं

टोफू कैल्शियम के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। आपको अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें फाइटोएस्ट्रोजेन जैसे आइसोफ्लेवोंस की मात्रा भी ठीक पाई जाती है।

मोटापा रहता है कंट्रोल

एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी ये काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। मोटापा, हार्ट अटैक और डायबिटीज जैसी समस्या को दूर भी करता है।

दाल और फलियां

दाल और फलियों में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन समेत पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा भी पाई जाती है।

कैल्शियम से भरपूर

अपनी डाइट में इसको जरूर शामिल करना चाहिए। दालों और फलियों में कैल्शियम के अलावा भी काफी अच्छे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

ओवरऑल हेल्थ रहती है ठीक

ओवरऑल हेल्थ को ठीक रखने के लिए भी ये जरूरी होता है। ऐसे में रोज दाल और फलियों का सेवन करें।

बादाम का सेवन

बादाम में कैल्शियम के अलावा भी कई पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर , मैग्नीशियम, मैग्नीज और भी काफी पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो आपके शरीर के साथ-साथ आपकी हड्डियों को बेहतर बनाने के लिए जरूरी होता है।

अगर आप भी अपनी हड्डियां मजबूत रखना चाहते हैं तो ये चीजें रोज खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com