गाजर और चुकंदर का जूस पीने से कई सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसे शरीर के लिए एक सूपर ड्रिंक माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रीएंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को डीपली पोषण देते हैं। रोजाना इसको पीने से होने वाले फायदे के बारे में जाने।
गाजर और चुकंदर का जूस इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने में मदद करता है। इसमें विटामिन C और आयरन अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इसे पीने से शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है।
चुकंदर आयरन का एक बहुत अच्छा सोर्स है, जो शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है। इसे खाने से शरीर का हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और एनीमिया जैसी प्रॉब्लम्स को दूर करता है। इसके साथ गाजर शरीर को विटामिन A और फाइबर देता है, जो खून को साफ करता है।
गाजर और चुकंदर के जूस को पीने से स्किन में नेचुरल ग्लो आता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन को डिटॉक्स करके उसे क्लीयर और ग्लोइंग बनाते हैं। रोजाना इसको पीने से चेहरे के दाग-धब्बे और पिंपल्स कम होते हैं।
गाजर और चुकंदर का जूस पीने से डाइजेस्टिव हेल्थ अच्छी होती है। इसमें फाइबर और नेचुरल एंजाइम्स होते हैं, जो गट हेल्थ को अच्छा करते हैं। इस जूस को पीने से कब्ज की परेशानी भी दूर होती है।
गाजर और चुकंदर का जूस कैलोरी में कम होता है और इसमें पोषक तत्वों भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसे रोज पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, जिससे वेट कम होने में मदद मिलती है। इसे पीने से भूख कम होती है।
गाजर और चुकंदर का जूस हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं और शरीर का ब्लड फ्लो अच्छा करते हैं। जिससे हार्ट अटैक और कार्डियोवैस्कुलर प्रॉब्लम्स के खतरे को कम करने में मदद होती है।
दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक रहने के लिए गाजर और चुकंदर का जूस एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर और आयरन शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देते हैं, जिससे आप दिनभर एक्टिव रहते हैं।
गाजर और चुकंदर का जूस बनाने के लिए फ्रेश और साफ सब्जियों का इस्तेमाल करें। इस जूस को अपनी डाइट में शामिल करें और हेल्दी रहें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।