भारतीय मसालों की दुनिया में अपनी खुशबू और स्वाद के लिए जाना जाता है जायफल। इससे मसालों के अलावा भी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, जो इसे खास बनाते हैं। आइए इस लेख में जायफल के फायदों के बारे में जाने।
जायफल खाने से डाइजेशन अच्छा होता है। इससे पेट स्वस्थ होता है, जिससे गैस और पेट दर्द की दिक्कत कम करने में मदद मिलती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर मौजूद होते हैं, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को स्ट्रांग करते हैं।
अगर आपको सोने में प्रॉब्लम होती है, तो जायफल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे हल्के गुनगुने दूध के साथ पीने से स्लीप क्वालिटी अच्छी होती है। इससे नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है।
जायफल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। इससे सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से भी बचाव होता है।
जायफल स्किन हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इससे स्किन में नेचुरल ग्लो आता है और चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं। इसको दूध या शहद के साथ मिक्स करके लगाने से स्किन हेल्दी और क्लीयर होती है।
जायफल में शरीर का दर्द कम करने की प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे शरीर की सूजन और जोड़ों का दर्द कम करने में मदद मिलती है। इसको हल्के गरम तेल के साथ मिक्स करके लगाने से दर्द में आराम मिल सकता है।
महिलाओं की हेल्थ के लिए जायफल का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इससे हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद होती है। इससे पीरियड्स की प्रॉब्लम्स को कम करने में और मूड सही करने में मदद होती है।
जायफल से मेंटल हेल्थ अच्छी होती है। यह मेमोरी और फोकस को अच्छा करता है। इसमें मौजूद मिरिस्टिसिन कंपाउंड ब्रेन की फंक्शनिंग बढ़ाने में मदद करता है।
जायफल के फायदे के लिए इसे सही तरीके से और सही मात्रा में खाना जरूरी है। अपने डॉक्टर की सलाह से इसे अपनी डाइट में शामिल करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।