कुंडली में शुक्र मजबूत होने से क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav14, Apr 2024 03:11 PMjagran.com

शुक्र देव का विशेष स्थान

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव का विशेष स्थान है, शुक्र देव और वैभव और धन का देवता माना जाता है, जिनकी कुंडली में शुक्र देव के मजबूत होने से सुख-समृद्धि आती है।

भौतिक रूप से संपन्न

जिनकी कुंडली में शुक्र देव मजबूत होते हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती है और सफलता प्राप्त होती है तथा भौतिक रूप से संपन्नता आती है।

मिलती है सफलता

शुक्र ग्रह के मजबूत होने से करियर में सफलता मिलती है और आकर्षक व्यक्तित्व होता है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है। ऐसे लोग जीवन में खूब शोहरत पाते हैं।

शुक्र के कमजोर होने से होते हैं नुकसान

वहीं कुंडली में शुक्र ग्रह के कमजोर होने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, शुक्र के कमजोर होने से आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है और परिवार में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।

हो सकती हैं बीमारियां

शुक्र के कमजोर होने से बीमारियों का सामना करना पड़ता है, इसके अलावा वैवाहिक जीवन में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

शुक्र की मजबूती के लिए करें ये उपाय

अगर कुंडली में शुक्र कमजोर है तो इसकी मजबूती के लिए सफेद वस्त्र धारण करें, इसके अलावा शुक्रवार के दिन दूध,दही और सफेद चीजों का दान करें।

न करें चीजों की बर्बादी

वहीं किसी भी चीज की बर्बादी नहीं करनी चाहिए, ऐसा करने से शुक्र देव नाराज होते हैं और कुंडली में कमजोर होते हैं।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

वहीं शुक्र की मजबूती के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, इसके साथ ही महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

कुंडली में शुक्र के मजबूत होने से ये लाभ मिलते हैं, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.com