करियर में ऊंचाइयां छूते हैं इस मूलांक के लोग


By Ashish Mishra14, Apr 2024 02:59 PMjagran.com

अंक ज्योतिष

इस ज्योतिष में व्यक्ति के भाग्य के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग करियर में ऊंचाइयां छूते हैं?

मूलांक का निर्धारण

जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि पता होती है, उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे व्यक्ति के करियर का भी पता लगाया जा सकता है।

मूलांक 7 का निर्धारण

जिन लोगों का जन्म महीने की 07, 16 और 25 तारीख हो हुआ होता है, उनका मूलांक 07 होता है। इस मूलांक के लोग जीवन में खूब सफलता हासिल करते हैं।

करियर में सफलता

मूलांक 07 वाले व्यक्ति को करियर में सफलता मिलती है। ये लोग जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

समाज में मान-सम्मान प्राप्त करना

जिन लोगों का मूलांक 7 होता है, उन्हें समाज में मान-सम्मान मिलता है। ये लोग दूसरों का दिल जीतने में सबसे आगे होते हैं।

नहीं होती है धन की कमी

मूलांक 7 वाले लोगों के पास कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ये लोग जीवन में पैसा कमाने के लिए खूब परिश्रम करते हैं।

प्रेम संबंध

इस मूलांक के लोगों का प्रेम संबंध स्थाई नहीं रहता है। ये लोग काफी गंभीर प्रकृति के होते हैं, जिसकी वजह से पार्टनर ज्यादा समय तक इनके साथ नहीं रह पाते हैं।

स्वास्थ्य पर प्रभाव

मूलांक 7 वाले व्यक्ति के हेल्थ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इन लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

पढ़ते रहें

राशि और मूलांक के अनुसार व्यक्ति का भाग्य जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ