हाथ से नमक गिरने पर क्या होता है? जानें


By Ashish Mishra04, Dec 2023 02:04 PMjagran.com

नमक का उपयोग

सभी घरों में नमक का उपयोग खाना बनाने या अन्य कई कामों में होता है। आइए जानते हैं कि नमक गिरने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

इसके अनुसार, घर में नमक को ठीक से न रखने और इसे गिराने से कई मुसीबत आ सकती है। इसके अलावा वास्तु दोष का भी सामना करना पड़ सकता है।

ग्रह कमजोर होना

हाथ से नमक गिरना अशुभ माना जाता है। इससे कुंडली में शुक्र और चंद्रमा कमजोर होते हैं। इसके अलावा व्यक्ति को मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

थाली का नमक फेंकना

कई बार खाते समय व्यक्ति की थाली में छूट जाता है। अक्सर लोग इसे फेंक देते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।

खुली जगह न रखें नमक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, खुली जगह पर नमक नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट होने लगती हैं।

पैर से न हटाएं नमक

अगर आपके हाथ से नमक गिर गया हो तो उसे पैर से नहीं हटाना चाहिए। इससे दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है।

हाथ में न दें नमक

कई लोग नमक मागंने पर हाथ में ही दे देते हैं। ऐसा करने से लड़ाई हो सकती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है।

भोग को न चखे

अगर आप भगवान के लिए भोग तैयार कर रहे हैं तो उसे नहीं चखना चाहिए। ऐसा करने से भगवान का अपनाम होता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ