धार्मिक कार्यों से लेकर स्वास्थ्य तक इस पौधे का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे पर कौन सी चीजें चढ़ानी चाहिए?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
अगर आप कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो तुलसी के पौधे पर कई चीजों को चढ़ाना चाहिए। इससे कष्टों से छुटकारा मिलता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, तुलसी के पौधे पर सुहाग से जुड़ी चीजें चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
तुलसी के पौधे पर गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों का कष्ट दूर होने लगता है।
तुलसी के पौधे पर कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भाग्य उदय होने लगता है। ऐसा करने से जीवन के सभी दुख दूर होने लगते हैं।
घर में तुलसी की पौधा लगाते समय दिशा का ध्यान देना चाहिए। इसे घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
घर में तुलसी लगाकर रोजाना पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है। इसके अलावा जीवन में खुशहाली भी बनी रहती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ