गुरुवार के दिन पीपल पर जल चढ़ाने से क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav08, Aug 2024 08:00 AMjagran.com

पीपल का पेड़ माना जाता है शुभ

हिंदू धर्म में पीपल का पेड़ बहुत शुभ माना जाता है। इसकी पूजा की जाती है और जल अर्पित किया जाता है। इसकी पूजा करने से सकारात्मक फलों की प्राप्ति होती है।

त्रिदेवों का होता है वास

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पेड़ में त्रिदेवों का वास होता है। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

शनिवार के दिन करें पूजा

पीपल के पेड़ की पूजा शनिवार के दिन की जाती है। इस दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही गुरुवार के दिन इसपर जल अर्पित करना चाहिए।

गुरुवार को अर्पित करें जल

पीपल के पेड़ पर गुरुवार के दिन जल अर्पित करने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी का संचार होता है।

कार्यों में मिलती है सफलता

गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है और विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पितृ देव होते हैं प्रसन्न

पीपल पर जल अर्पित करते समय इसमें दूध और काले तिल मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से पितृ देव प्रसन्न होते हैं।

घर में आती है सुख-समृद्धि

गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही बिगड़े काम बनने लगते हैं।

आर्थिक समस्याएं होती हैं दूर

गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और कर्ज से छुटकारा मिलता है।

गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com