देसी घी का सेवन करना ही फायदेमंद माना जाता है, बल्कि इससे मसाज करना भी किसी रामबाण से कम नहीं है।
सदियों से देसी घी का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता रहा है। इससे बहुत सारी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है।
देसी घी में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-डी, विटामिन-के, हेल्दी फैट्स, मिनरल्स और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि देसी घी से पैरों के तलवों की मसाज करने से क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप देसी घी से पैरों के तलवों की मसाज करते हैं, तो इससे न सिर्फ थकान दूर होती है, बल्कि आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं।
देसी घी से तलवों की मसाज करने से एसिडिटी, गैस,कब्ज, अपच, और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
स्किन संबंधी समस्याओं से मुक्ति के लिए रोजाना देसी घी से मसाज जरूर करें। इससे स्किन भी हमेशा ग्लो करती है।
तलवों की घी से मसाज करने से पूरे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। आपको भी रोज मसाज करनी चाहिए।
इन सभी समस्याओं से निजात के लिए देसी घी से पैरों के तलवों की मसाज जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com