चेहरे की खोई हुई रंगत वापस दिलाएंगे ये फल


By Amrendra Kumar Yadav25, Aug 2024 04:30 PMjagran.com

चेहरे की रंगत उतर जाना

बाहर निकलने पर स्किन का सामना तेज धूप और प्रदूषण से होता है। इस वजह से चेहरे की रंगत बिगड़ जाती है और कालापन आ जाता है।

स्किन के लिए विटामिन-सी है बहुत जरूरी

विटामिन-सी स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है। शरीर में इसकी कमी से मसूढ़ों से खून आना, स्किन काली पड़ने लगती है।

बदलती लाइफस्टाइल है इसका मुख्य कारण

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में लोग डाइट का ध्यान नहीं रख पाते हैं। इस वजह से स्किन की रंगत बिगड़ने लगती है। ऐसे में कुछ चीजों के बारें में बताएंगे, जिनका सेवन स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है।

संतरा खाएं

संतरा स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे स्किन की खोई हुई रंगत वासप आती है और चेहरा ग्लो करता है।

अनानास का सेवन करें

इसमें विटामिन-सी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए लाभकारी होते हैं। इसके जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

आंवला जूस पिएं

स्किन के लिए आंवला जूस भी बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन रोजाना करने से चेहेर में निखार आता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

पपीता है लाभकारी

पपीते में पपैन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो स्किन की डेड सेल्स को बाहर करता है और चेहरा खिला खिला रहता है।

कीवी का सेवन करें

इसे चीनी फल के नाम से भी जाना जाता है। इसका सेवन स्किन के लिए बहुत लाभकारी है। इससे चेहरे की रंगत बेहतर होती है।

स्किन में निखार के लिए इन फलों का सेवन करें। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com