वजन कम करने के लिए 7 दिन क्या खाना चाहिए?


By Ashish Mishra25, Aug 2024 08:30 PMjagran.com

वजन बढ़ने की समस्या

आज के समय में अक्सर लोग वजन बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि किन चीजों को खाने से तेजी से वजन कम होने लगता है?

खानपान पर ध्यान

कई बार खानपान में बदलाव होने पर वजन बढ़ने लगता है। इससे बचने के लिए डाइट में वजन कम करने वाली चीजों को शामिल करना चाहिए।

वजन कम करने के लिए खाएं ये चीजें

वजन बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे लोगों को डाइट में कई चीजों को शामिल करें। इससे 7 दिन में भी वजन कम होने का असर दिखने लगता है।

ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें

इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसे खाने से ज्यादा देर तक पेट भरा रहता है। ड्राई फ्रूट्स खाने से तेजी से वजन कम होने लगता है।

ब्रोकली खाएं

इसमें फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम होती है। यह वजन कम करने में बेहद मददगार है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई विटामिन होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखते हैं।

बीन्स का सेवन करें

इसे खाने से वजन कम होने लगता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाए जाते हैं। बीन्स खाने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है।

चिया सीड्स खाएं

यह वजन को कम करने में फायेदमंद है। इनमें मौजूद फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड कम समय में ही वजन को कम कर देते हैं। यह हार्ट के लिए भी लाभकारी होता है।

एवोकाडो खाएं

इसे काफी पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। एवोकाडो खाने से पेट भरा-भरा रहता है और भूख कम लगती है। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल होने लगता है।

पढ़ते रहें

वजन को कम करने के टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ