राई का तेल हर भारतीय घर में इस्तेमाल किया जाता है। यह न सिर्फ खाने में बल्कि शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। राई के तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और औषधीय प्रॉपर्टीज होती हैं, जो बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं कि राई का तेल लगाने से क्या-क्या फायदे होते हैं और इसका सही इस्तेमाल कैसे करें।
राई के तेल से मालिश करने से शरीर को डीपली पोषण मिलते हैं, यह मसल्स को स्ट्रांग बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर थकान दूर करता है साथ ही इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
जिन लोगों को जोड़ों में दर्द या गठिया की दिक्कत है, उनके लिए राई के तेल से मालिश करना फायदेमंद होता है। राई के तेल के इस्तेमाल से सूजन कम होती है और जॉइंट की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।
राई का तेल स्किन पर लगाने से स्किन सॉफ्ट और शाइनी होती है। इसके इस्तेमाल से स्किन की ड्राईनेस कम होती है और स्किन हाइड्रेट रहती है। राई के तेल से स्किन इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है।
झड़ते, कमजोर और बेजान बालों के लिए राई का तेल वरदान से कम नहीं। यह बालों को जड़ से मजबूत करता है और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे डैंड्रफ कम होता है।
सर्दियों में राई के तेल से सीने और पैरों के तलवों की मालिश करने से सर्दी-जुकाम से आराम मिलता है। राई के तेल को हल्का गर्म करके नाक में लगाने से बंद नाक खुल सकती है।
राई के तेल में नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो किसी भी सूजन और जलन को कम करने में मदद करते हैं। इसे चोट या मसल्स में खिंचाव होने पर लगाने से आराम मिलता है।
आप भी राई के तेल का इस्तेमाल करने और अपनी हेल्थ की देखभाल करें। इस तरह की अन्य जानकारियों के लिए jagran.com पढ़ते रहें।